अपहरण केस… पुलिस खाली हाथ

By: Oct 18th, 2018 12:05 am

 दुलैहड़ —हरोली क्षेत्र के हीरानगर की मां-बेटी के अपहरण की वारदात के बाद अभी तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस ने महिला के मायके लुधियाना में जाकर भी जांच पड़ताल की है, लेकिन महिला अपने मायके भी नही पहंुची है। इसके चलते पुलिस लुधियाना से वापस खाली हाथ ही लौटी है। पुलिस ने हीरानगर में महिला के घर में जाकर भी परिजनों से पूछताछ की है। इसमें परिजनों ने बताया कि उनकी बहंू नकदी, जेवरात व आधाकार्ड इत्यादि अपने साथ ले गई है। कहां व किसके साथ गई है इसके बारे में परिजनों ने जानकारी होने से इनकार किया है। मामले को लेकर क्षेत्र में जगह-जगह कई प्रकार की चर्चाएं हो रही हैं। महिला अपनी बच्ची सहित कहां गई है या उसे किडनैप किया गया है इसके बारे में भी अभी तक रहस्य बरकार है। महिला किन परिस्थितियों में है इसके बारे में भी अभी तक कोई भी पुख्ता जानकारी नहीं है। हालांकि पुलिस ने मामले की जांच करते हुए स्थानीय लोगों से पूछताछ की है। महिला व बच्ची कहां है इसके बारे में किसी ने भी मुंह नहीं खोला है। वहीं, आशंका जताई जा रही है कि कहीं कोई इस महिला को बहला-फुसला कर भगा न ले गया हो। इस सारे जांच बिंदुओं पर पुलिस जांच में जुटी हुई है। विभागीय कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस मामले को भादस की धारा 366 के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन को आगे बढ़ा दिया है। महिला व बच्ची अपह्त की गई है या अन्य पस्थितियों में गायब हुई है, इस पर अभी तक रहस्य बरकार है।  इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने महिला के मायके लुधियाना में जाकर इसकी तलाश की है। लेकिन वहां भी यह नही मिली है। डीएसपी हरोली कुलबिंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले को दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App