आदमपुर हवाई अड्डा पहुँचने पर वेंकैया का स्वागत

By: Oct 22nd, 2018 2:20 pm

आदमपुर हवाई अड्डा पहुँचने पर वेंकैया का स्वागत

आदमपुर – पंजाब के उद्योग मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा ने आदमपुर हवाई अड्डे पर उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू का सोमवार को स्वागत किया। उप राष्ट्रपति सोमवार को लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए यहां आये हैं।
श्री अरोड़ा जालंधर के जिला उपायुक्त वरिन्दर कुमार शर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवजोत सिंह माहल और अतिरिक्त जिला उपायुक्त जालंधर जसबीर सिंह ने गुलदस्ता देकर उप राष्ट्रपति का स्वागत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सिविल और पुलिस प्रशासन के आधिकारियों के अलावा वायु सेना के अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित थे।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App