ऊना के तीन होनहार स्टेट को सिलेक्ट

By: Oct 5th, 2018 12:05 am

ऊना—ऊना जिला के तीन होनहार खिलाडि़यों का चयन बंगलूर में होने वाली राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए हुआ है। जिला बैडमिंटन संघ के सचिव दीपक कुमार ने बताया कि हाल ही में धर्मशाला में संपन्न हुई 32वीं योनेस सनराइस हिमाचल प्रदेश सब जूनियर ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता में खिलाडि़यों ने बढि़या प्रदर्शन किया है। अंडर-15 गर्ल्ज डब्ल्स में वरलिका, अंडर-15 लड़कों के डब्ल्स में देवांश और अंडर-17 लड़कों के डब्ल्स वर्ग में हरप्रीत सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया है। जिला बैडमिंटन संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष टीएल वालिया, संयुक्त सचिव जगतार, अशोक आंगरा, संजीव शर्मा, दिलाबर सिंह, पंकज, डा. अनिल, अनिल रंधावा, हरिंद्र सिंह, तनु व पंकज मेहता ने चयनित हुए खिलाडि़यों को शुभकामनाएं दी हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App