कभी नेत्री थी, अब सैक्स रैकेट सरगना  

By: Oct 5th, 2018 12:10 am

गगरेट —विकास खंड गगरेट के डंगोह गांव में पुलिस द्वारा पकड़े गए सेक्स रैकेट में पुलिस ने उस घर की महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है, जिस घर में यह सैक्स रैकेट चल रहा था। बताया जा रहा है कि उक्त महिला ही इस गिरोह की सरगना है। इस सैक्स रैकेट में हुई यह चौथी गिरफ्तारी है। गुरुवार को पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को अंब न्यायालय में पेश किया गया। यहां से पुलिस ने आरोपियों का दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल कर लिया है। पुलिस को शक है कि यह अंतरराष्ट्रीय देह व्यापार का गिरोह है और इसमें पंजाब की कई लड़कियों को इस धंधे में धकेला गया है। पुलिस ने आरोपियों से छह मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस धंधे में और कौन-कौन से लोग संलिप्त हैं। बताया जा रहा है कि जिस घर में यह धंधा चलाया जा रहा था, वहां सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं और अब पुलिस भी इन सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालने जा रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि कौन-कौन सी लड़कियां यहां आती थीं और कौन-कौन से सफेदपोश इन तक पहुंचते थे। पुलिस ने इस मामले में महिला को भी गिरफ्तार कर लिया। उक्त महिला एक राजनीतिक संगठन की महिला मोर्चा की प्रांतीय अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। इस मामले में फंसे एक अभियुक्त शीतला में होटल का संचालन करते हैं। सैक्स रैकेट में जिन लड़कियों को धकेला गया वह लुधियाना की हैं और जो लड़के पकड़े गए हैं वो तलवाड़ा के हैं। इनमें से एक लड़का भारतीय सेना में है तो एक लड़का बैंक में कार्यरत है। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने माना है कि वे पिछले दो-तीन साल से इस धंधे को अंजाम देरहे हैं। इस धंधे की परतें उधेड़ने के लिए पुलिस ने आरोपियों को अंब न्यायालय में पेश कर उनका दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल हैं। डीएसपी मनोज जम्वाल ने बताया कि इस मामले में एक और गिर तारी की गई है और आरोपियों का दो दिन का रिमांड हासिल कर लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान गहनता से जांच की जाएगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App