कश्मीरी एप्पल से हारा हिमाचली सेब

By: Oct 11th, 2018 12:02 am

बाहरी राज्य की फसल बाजार में आने से गिरे फलों के दाम

शिमला —हिमाचली सेब पर बाहरी राज्यों के सेब की आमद भारी पड़ने लगी है। बाहरी राज्यों से आमद बढ़ने से सेब के दामों में गिरावट आ गई है। हिमाचली सेब के दामों में 200 से 300 रुपए तक की गिरावट रिकार्ड की गई है। प्रदेश में बाहरी राज्यों सहित किन्नौरी सेब भी मार्केट में पहुंचना शुरू हो गया है। ऐसे में रॉयल वैरायटी के सेब में करीब 300 रुपए की गिरावट आंकी जा रही है। हालांकि किन्नौरी सेब को लोग खरीद तो रहे हैं, मगर विशेषज्ञों की मानें तो बाहरी राज्यों का सेब किन्नौरी सेब के दामों को भी प्रभावित कर रहा है। जानकारी के अनुसार प्रदेश के विभिन्न सेब क्षेत्रों से अभी तक एक करोड़ 40 लाख के करीब सेब बॉक्स मार्केट में पहुंच चुके हैं। अब राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों से ही नाममात्र सेब मार्किट में आना शेष हैं। ऐसे में बागबानी विभाग द्वारा अनुमानित उत्पादन का आंकड़ा काफी दूर दिख रहा है। गौर हो कि बागबानी विभाग ने मौजूदा सीजन प्रदेश में 1.97 करोड़ सेब बॉक्स बाजार में पहुंचने का अनुमान लगाया था, मगर प्रदेश में सेब सीजन अब आखिरी चरण में है। ऐसे में तय आंकड़ा काफी दूर दिख रहा है।

हिमाचल प्रदेश में सेब का उत्पादन

वर्ष        उत्पादन (बॉक्स)

2010      4.46 करोड़

2011      1.37 करोड़

2012      2.25 करोड़

2013      3.69 करोड़

2014      3.12 करोड़

2015      3.88 करोड़

2016      2.34 करोड़

2017      2.25 करोड़

2018      1.97 करोड़

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App