चाणक्य का किरदार निभायेंगे अजय देवगन

By: Oct 9th, 2018 12:42 pm

मुंबई –  बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन सिल्वर स्क्रीन पर चाणक्य का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। ऐ वेडनेस डे, स्पेशल 26 और बेबी जैसी सुपरहिट फिल्म बना चुके निर्देशक नीरज पांडे अब फिल्म चाणक्य बनाने जा रहे हैं। नीरज पांडे के पसंदीदा अभिनेताओं में अक्षय कुमार शामिल हैं। नीरज पांडे अब अजय देवगन को लेकर फिल्म चाणक्य बनाने जा रहे हैं। यह फिल्म चाणक्य के जीवन और उनकी शिक्षा पर आधारित है। फिल्म की शूटिंग दिसम्बर से शुरू होगी। स्टार्ट टू फिनिश का शेड्यूल रहेगा। अजय देवगन इस फिल्म और नीरज पांडे के साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं। अजय का कहना है कि उन्होंने नीरज के काम को बारीकी से देखा है और नीरज का कहानी को स्क्रीन पर पेश करने का तरीका शानदार है। कहा जा रहा है कि फिल्म में अजय देवगन दोहरी भूमिका निभाते नजर आयेंगे। फिल्म में अजय प्रशासक और चाणक्य की भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं। इस फिल्म के जरिये नीरज वर्तमान और अतीत को मिलाने की कोशिश करेंगे। साथ ही आज की राजनीति को भी दिखाया जाएगा और यह भी दर्शाया जाएगा कि चाणक्य आज भी कितने प्रासंगिक हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App