चुनाव में कांग्रेस को जवाब देगी जनता

By: Oct 28th, 2018 12:02 am

 शिमला —परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा है कि कांग्रेस के लोग आज जिस सीबीआई की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं, उन्हें याद रखना चाहिए कि किस प्रकार कोयला घोटाले में फंसी तत्कालीन मनमोहन सरकार के कार्यकाल में देश के सर्वोच्च न्यायालय ने सीबीआई को पिंजरे में बंद तोते की संज्ञा दी थी। यह देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी के लिए शर्म का विषय था। देश में सत्ता परिवर्तन के साथ सभी स्वायत्त संस्थानों को मोदी सरकार ने सशक्त किया है, जिसके परिणामस्वरूप ये संस्थान देश के विकास में अहम भूमिका निभा रहे हैं।  शुक्रवार को शिमला में कांग्रेस द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ किए गए प्रदर्शन और अभद्र टिप्पणियों का जवाब देश की जनता आगामी चुनावों में कांग्रेस को देगी। न्होंने कहा कि हमारा प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में निरंतर ऊंचाई की ओर बढ़ रहा है। प्रदेश सरकार के पहले बजट में ही 30 नई योजनाओं को शामिल कर इस सरकार ने एक इतिहास रचा है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App