ज्योतिष हेल्पलाइन

By: Oct 13th, 2018 12:05 am

मुझे सरकारी नौकरी कब मिलेगी?

-अंजू,ऊना

आपकी सरकारी नौकरी मिलने की संभावनाएं 30 की उम्र में बन रही हैं। अपने सपने को पूरा करने के लिए सफेद जिरकन और मोती पहनें।

किस क्षेत्र में मुझे सफलता मिलेगी? 

                                                        – मनीष, शिमला

ट्रेडिंग, कम्प्यूटर, मीडिया और मार्केटिंग से संबंधिति क्षेत्र में कार्य करना आपके लिए ठीक रहेगा। परिणामों में शीघ्र्रता के लिए सफेद जिरकन और लाल मूंगा पहनें।

मेरा विवाह कब होगा और वैवाहिक जीवन कैसा होगा?

                                                   – आरती, सोलन

आपके विवाह के संकेत 2019 और 2020 के मध्य बनते हैं। अगर यह समय बीत गया, तो विवाह योग 30 की आयु में बनता है। वैवाहिक जीवन की कुशलता कुंडली मिलान पर निर्भर करती है। शीघ्रता के लिए यलो सफ्फायर और लाल मूंगा पहनें।

मेरी आर्थिक स्थिति कब बदलेगी?         

                                             -लोकेश, सुंदरनगर

समय अभी आपके अनुकूल नहीं है। इसके बावजूद 20 सितंबर, 2019 से परिस्थितियां बदलेंगी। बेहतर परिणामों के लिए यलो सफ्फायर और मोती पहनें।

भविष्य में मेरा करियर कैसा होगा?         

– साहिल, मंडी

आपका भविष्य बहुत अच्छा होगा, इसके बावजूद आपको कुछ संघर्ष करना पड़ेगा। आपके विदेश में स्थायी निवास के संकेत भी बन रहे हैं। पन्ना और फिरोजा पहनना आपके लिए उचित रहेगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App