तकनीकी कर्मी की मौत पर संघ ने जताया शोक

By: Oct 28th, 2018 12:02 am

शिमला — नाहन मंडल के तहत आने वाले ददाहू क्षेत्र में एक सहायक लाइनमैन की मृत्यु हो जाने पर तकनीकी कर्मचारी संघ गमगीन है। संघ के अध्यक्ष मोहन ठाकुर ने कहा कि यह पूरे तकनीकी कर्मचारी परिवार के लिए दुख की घड़ी है। बिजली लाइन पर काम करते हुए उनका देहांत हो गया है, जो एक बड़े हादसे का शिकार हो गए। इस कर्मचारी का नाम परमानंद बताया जाता है। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में सभी तकनीकी कर्मचारी  मृतक के परिवार के साथ हैं। संघ के महामंत्री दुनी चंद ठाकुर ने बोर्ड प्रबंधन से मांग की है कि पीडि़त परिवार को तुरंत वित्तीय सहायता प्रदान करें।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App