देव महाकुंभ में होगी महाआरती

By: Oct 10th, 2018 12:06 am

पुजारी कल्याण संघ ने वन मंत्री, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

कुल्लू —सबसे बडे़ देव समागम यानी दशहरा उत्सव में दिव्य एवं भव्य महाआरती के आयोजन से देवभूमि गुंजायमान होगी। यह दृश्य ईश्वरीय शक्ति का एक मनोरम गगनचुंबी वाध्य ध्वनि के साथ आकर्षण एवं आशीष प्रदान करने वाला होगा। यह बात पुजारी कल्याण संघ के अध्यक्ष इंद्र देव शास्त्री ने कही। उन्होंने वन मंत्री व उपायुक्त कुल्लू को ज्ञापन सौंपा कि दशहरा पर्व में एक दिन भव्य महाआरती का आयोजन किया जाए और वन मंत्री ने इसके लिए हरी झंडी दे दी है। इस दौरान उनके साथ उपाध्यक्ष धनीराम चौहान, महामंत्री इशरी दास शर्मा, खंडों के प्रधान मनोहर लाल शर्मा, गुरदयाल, दौलत राम, पुजारी राजू व जिला पुजारी संघ के प्रवक्ता धनेश गौतम भी मौजूद रहे। इससे पहले देव सदन में पुजारी कल्याण संघ की बैठक हुई और निर्णय लिया गया कि दशहरा पूर्व में 300 से अधिक देवी देवता आते हैं और पूजा व आरती से सुबह व शाम का माहौल बेहद देवमय होता है, लेकिन सभी देवताओं की आरती देव कैंपों में होती है और अपनी-अपनी परंपराओं के अनुसार की जाती है। निर्णय लिया गया कि क्यों न एक दिन महाआरती का आयोजन किया जाए और एक समय पर एक साथ पूरे देव कैंप में भव्य आरती की जाए।  इससे एक साथ देव ध्वनि से पूरा ढालपुर मैदान गुंजायमान हो उठेगा और यहां पर आए लोग जहां इस देव वातावरण से प्रफुलित हो उठेंगे, वहीं एक साथ सैंकड़ों देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलेगा। हजारों वाद्य यंत्र एक साथ बजेंगे और सैकड़ों शंख ध्वनि एक साथ निकलेगी, जिससे पूरा वातावरण शुद्ध। यदि इस योजना पर मुहर लग गई तो इस तरह का आयोजन पहली बार दशहरा पर्व में होगा।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App