प्रो. रामकुमार ने संभाला कार्यभार

By: Oct 30th, 2018 12:05 am

हरोली—हिमाचल प्रदेश उद्योग विकास निगम में हरोली क्षेत्र के बीजेपी नेता प्रो. रामकुमार ने बतौर उपाध्यक्ष का पद्भार सोमवार को शिमला में संभाला। उनकी इस नियुक्ति से हरोली विधानसभा क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। हिमकैप्स संस्थान बढेड़ा के चेयरमैन देसराज राणा ने प्रो. रामकुमार की उपाध्यक्ष पर नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में विकास की गति ओर अधिक बढे़गी। वहीं जनता की हर चिरलंबित मांग भी पूरी होगी। नियुक्ति पर हरोली भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा सत्या राणा ने भी बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हरोली क्षेत्र में अब अभूतपूर्व विकास होगा। पूर्व कांग्रेस कार्यकाल में जो कार्य राजनीतिक द्वेष भावना के चलते बंद कर दिए गए थे अब उन कार्यो को शुरू करने के लिए मामलों को प्रो. रामकुमार के समक्ष उठाया जाएगा। उपाध्यक्ष का पद्भार संभालने पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रधान सतीश ठाकुर ने भी सरकार का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि जो औद्योगिक क्षेत्र में भय व भ्रष्टाचार पूर्व  कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में फैला हुआ था, उस पर अब लगाम कसने के दिन आए हैं। रामकुमार के पद्भार संभालने पर बढेड़ा के बीडीसी सदस्य उपेंद्र सिंह कटवाल, बूथ प्रभारी नरेंद्र सिंह राणा, पूर्व अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा प्रवीन टोनी, प्रवक्ता अमन भारद्वाज, जिला उद्योग संघ के संयोजक राजीव राणा विक्की, जसबिंद्र सिंह काला, बीडीसी सदस्य किरण देवी, महिला मोर्चा की महासचिव संयोगिता देवी, दीपिका, प्रोमिला देवी, तृप्ता ठाकुर, हीरां देवी, सोनिया ठाकुर, आशा मनकोटिया, नीलम सैणी, अंजना जसवाल, रजनीबाला, राजकुमारी, रोजी, सरोज ठाकुर, प्रवीन कंग, रक्षा देवी इत्यादि ने प्रो. रामकुमार को बधाई दी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App