बाइक सवार से मारपीट, नकदी भी छीनी

By: Oct 22nd, 2018 12:05 am

देहलां में पेश आया वाकया, छानबीन में जुटी खाकी

ऊना -ऊना थाना के तहत लूटपाट की घटनाएं थमने का नाम की नहीं ले रही हैं। पहले जहां यहां पर शातिर चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। वहीं, अब देहलां में बाइक सवार के साथ लूटपाट हुई है। देहलां के समीप दो अज्ञात युवकों ने एक बाइक सवार के साथ मारपीट की। उसके बाद उसकी नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने जहां दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार हरोली क्षेत्र के पालकवाह निवासी मनजीत सिंह ऊना की ओर से अपनी बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। देर रात देहलां के पास पहुंचने पर दो अज्ञात युवकों ने उसे रास्ते में रोका लिया। इस दौरान किसी बात को लेकर इन युवकों में आपस में कहासुनी हुई। बताया जा रहा है कि अज्ञात युवकों ने मनजीत सिंह के साथ पहले मारपीट की। फिर उसके बाद उसके पर्स से करीब 19 हजार 500 रुपए की राशि छीन कर ले गए। वारदात की सूचना युवक द्वारा पुलिस को दी गई। वहीं, पुलिस में भी अपनी शिकायत दर्ज करवाई। जिसके चलते पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। उधर, डीएसपी हैडक्वार्टर अशोक वर्मा ने कहा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App