बिंदल से मिली पत्रकार दीर्घा समिति

By: Oct 6th, 2018 12:01 am

शिमला — हरियाणा विधानसभा की पत्रकार दीर्घा समिति शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय पहुंची। समिति ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल से शिष्टाचार भेंट की। समिति में मुख्यमंत्री हरियाणा के मीडिया सलाहकार राजीव जैन सहित समिति के सदस्य शामिल रहे। बैठक के दौरान समिति ने अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल को हरियाणा विधानसभा की पत्रकार दीर्घा समिति के क्रियाकलापों बारे अवगत करवाया। इस अवसर पर अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने समिति को ई-विधान प्रणाली तथा ई-निर्वाचन क्षेत्र प्रबंधन के बारे जानकारी दी। इसके बाद समिति ने विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा तथा अध्यक्ष के निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी धर्मेश शर्मा के साथ बैठक भी की।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App