बिना ताला तोडे़ लाखों के गहने साफ

By: Oct 31st, 2018 12:01 am

चंडीगढ़ –सेक्टर-32 स्थित एक मकान से 18 तोले सोने के गहने चोरी हो गए, जिसकी सूचना पीडि़त ने पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। सूचना मिलते ही सेक्टर-34  पुलिस थाना ने पहुंच कर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मकान मालिक अशोक कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जिस जगह गहने रखे थे उस जगह के ताले बिलकुल ठीक ठाक हैं। इसके बावजूद भी चोरी हो गई। वहीं पीडि़त ने बताया कि सेक्टर-32 में परिवार के साथ रहता है व सेक्टर-38 में जनरल स्टोर चलाता है। वह जब अलमारी का ताला खोला तो वह हैरान रह गया। अलमारी में रखे करीब 18 तोले सोने के गहने गायब थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि आखिरी बार 13 अक्तूबर को सोने के गहने परिजनों ने देखे थे। चोरी हुए गहनों में एक ब्रेसलेट, एक अंगूठी, दो चेन सेट, तीन सोने की अंगूठी और एक गले की चेन थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी जल्द गिरफ्त में होंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App