मंडियों में पहुंचे सेब के 1.42 करोड़ बॉक्स

By: Oct 19th, 2018 12:01 am

किन्नौर में सेब सीजन रफ्तार पर

शिमला  – हिमाचल प्रदेश सेब सीजन अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। किन्नौर जिला को छोड़कर शेष हिमाचल में सेब सीजन सिमटने लग पड़ा है। राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से अभी तक 1.42 करोड़ सेब बाक्स मंडियों तक पहुंच चुके हैं। ऐसे में अब नाममात्र सेब बाक्स मार्किट में पहुंचना शेष है। प्रदेश के जिला शिमला, कुल्लू, मंडी में सेब सीजन तकरीबन समाप्त हो चुका है। किन्नौर में सेब सीजन चरम पर है, जिसके नवंबर माह के पहले सप्ताह के दौरान समाप्त होने की उम्मीदें लगाई जा रही हैं। किन्नौर से आधा सेब मार्केट में पहुंच गया है। अब नाममात्र बॉक्स ही फल मंडियों में पहुंचना शेष हैं। ऐसे में उक्त सेब सीजन 1.50 करोड़ सेब बॉक्स तक सिमटने की उम्मीदें जताई जा रही है, जो बागबानी विभाग के आंकलन से 40 से 42 लाख सेब बॉक्स कम है। बागवानी विभाग ने मौजूदा सेब सीजन के दौरान राज्य में 1.90 करोड़ सेब बाक्स उत्पादन का अनुमान लगाया था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App