मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री की पत्नी भी गिरफ्तार

By: Oct 4th, 2018 10:47 am

मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री की पत्नी भी गिरफ्तार

मलेशिया के भ्रष्टाचार निरोधक आयोग ने भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रज्जाक की पत्नी रोसमा मंसूर को भी धनशोधन के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। चीन की समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, सुश्री मंसूर को बुधवार को मलेशिया के भ्रष्टाचार निरोधक आयोग के पुत्रजया स्थित मुख्यालय में राज्य विकास निधि 1एमडीबी में भ्रष्टाचार के संबंध में पांच घंटे तक चली पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ हालांकि अभी तक आरोप तय नहीं किये गये हैं।
आयोग के बयान के अनुसार, “आयोग ने सुश्री मंसूर को धनशोधन की जांच के संबंध में गिरफ्तार किया गया है। अटॉर्नी जनरल के कार्यालय से इस संबंध में अनुमति लेने के बाद ही यह कार्रवाई की गयी।” श्री नजीब पर राज्य विकास निधि 1एमडीबी और एसआरसी इंटरनेशनल में भ्रष्टाचार के संबंध में 30 आरोपों का सामना कर रहे हैं। उनके निजी खाते में करोड़ों अमेरिकी डॉलर की राशि जमा पायी गयी थी। सुश्री रोसमा को गुरुवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App