मान खड्ड पुल की दरारें भरीं

By: Oct 9th, 2018 12:05 am

भोटा —ज्योलीदेवी से सहेली भेबड़ सड़क मार्ग पर मानखड्ड पुल पर पड़ी दरारों की मरम्मत हो गई है। ‘दिव्य हिमाचल’ में खबर छपने के बाद विभाग हरकत में आया तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने मौका का निरीक्षण किया। इसके उपरांत पुल की मरम्मत कर दी गई है। अब लोगों को इसकी बेहतर सुविधा मिलना शुरू हो गई है। प्रमुखता से खबर प्रकाशित करने के लिए क्षेत्र के लोगों प्रेम चंद, अशोक, दुनी चंद, जीवन, प्रवीण, मनजीत, कमलजीत आदि ने आभार जताया है। जाहिर है कि ज्योली देवी से सहेली भेबड़ सड़क मार्ग पर मान खड्ड पुल की एक साइड धंस गई थी। दरारंे पड़ने से वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। यहां पर दोपहिया वाहन चालक भी दुर्घटना का शिकार हो रहे थे। लोगों का कहना है कि इसके संदर्भ मंे कई बार विभाग से बात की गई, पर समस्या का कोई हल नहीं निकला। पांच मई, 2017 को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इस पुल का उद्घाटन किया था। मात्र डेढ़ साल बाद ही पुल की एक साइट धंस गई। ‘दिव्य हिमाचल’ ने प्रमुखता से इस समाचार को प्रकाशित किया। खबर छपते ही विभाग हरकत में आया और लोक निर्माण के अधिकारियों ने पुल का निरीक्षण किया। इसके उपरांत पुल का मरम्मत कार्य करवाया गया। अब यहां के हालात सुधर गए हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App