रादौर को करोड़ों की सौगात

By: Oct 29th, 2018 12:01 am

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया नगर पालिका की सारी मांगें पूरी करने का वादा

यमुनानगर —हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यमुनानगर जिले के रादौर हलके में लगभग 60 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यमुनानगर जिला बहुत जल्द सातवां जिला हो जाएगा जहां हर गांव में बिजली चौबीसों घंटे होगी। इनमें उपमंडल रादौर में मिनी सचिवालय का निर्माण, रादौर-मॉडल टाउन-जठलाना सड़क को सात मीटर तक चौड़ा करने सहित कई अन्य कार्य शामिल हैं। इसके साथ ही नगर पालिका रादौर की सभी मांगें पूरी करने का भी वादा किया। मुख्यमंत्री ने दामला टोल बैरियर को एक नवंबर से खत्म करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने यह घोषणाएं यमुनानगर के दामला गांव में आयोजित जन विश्वास रैली को संबोधित करने के दौरान की। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने जठलाना के नजदीक गांव संधाला से यमुना नदी पर 104 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले उच्च स्तरीय पुल की आधारशिला रखी। मुख्यमंत्री ने एक अखबार के सर्वेक्षण के हवाले से कहा कि प्रदेश में उनकी सरकार बनने के बाद भ्रष्टाचार में 32 फीसदी कमी आई है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को लेकर उनकी जीरो टॉलरेंस पॉलिसी है। श्री खट्टर ने कहा कि जब उन्होंने प्रदेश की बागडोर अपने हाथ में ली थी तो सालाना बजट 61 हजार करोड़ रुपए का था, जो अब बढ़कर एक लाख पंद्रह हजार करोड़ का हो गया है। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार ने यमुनानगर जिले में 1500 करोड़ रुपए के कार्य किए हैं।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App