रामबाग में फहराया सौ फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज

By: Oct 28th, 2018 12:10 am
  • कुल्‍लू—वन, परिवहन युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने शनिवार को पर्यटन नगरी मनाली के रामबाग में 100 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लहराया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्वतंत्र राष्ट्र का अपना एक ध्वज होता है। यह एक स्वतंत्र देश होने का संकेत है। प्रत्येक देश का अपना राष्ट्रीय ध्वज होता है जो उस देश के गौरव और सम्मान का प्रतीक होता है। हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा है, जो देश की स्वतंत्रता के बाद से हमारे राष्ट्रीय भवनों पर फहरा रहा है। शनिवार को वन, परिवहन युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने पर्यटन नगरी मनाली के रामबाग में 100 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लहराया। इ स अवसर पर उन्होंने कहा कि आज का दिन मनाली वासियों के लिए बड़ी प्रसन्नता का दिन है। मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने सभी को बधाई दी और कहा कि तिरंगे की शान को बनाये रखने के लिए सैकड़ों वीर सैनिकों ने अपने जीवन न्यौछावर किए हैं। यह तिरंगा हमेशा हम सभी को प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने कहा कि भारत माता की रक्षा के लिए हम सभी को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिए। इस अवसर पर वन मंत्री गोविंद ठाकुर ने प्रशासन के अधिकारियों और समस्त जनता को भी हार्दिक बधाई दी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App