लुधियाना में मिली मां-बेटी

By: Oct 19th, 2018 12:05 am

 दुलैहड़ —हरोली थाना के तहत दुलैहड़ में मां, बेटी के अपहरण का मामला सुलझ गया है। पुलिस टीम द्वारा महिला को पंजाब राज्य के लुधियाना से ढूंढ निकाला है। वहीं, यह मामला किड़नैपिंग का नहीं निकला है। बल्कि महिला स्वयं घर छोड़कर गई थी। पुलिस ने महिला को परिजनों के हवाले कर दिया है। जानकारी के अनुसार मां, बेटी के अपहरण का मामला उजागर होने के बाद पुलिस इस मामले की गहनता से छानबीन में जुटी थी। बाकायदा पुलिस द्वारा महिला, बच्ची को ढूंढने के लिए एक पुलिस टीम पंजाब राज्य के लुधियाना के लिए भेजी गई थी। महिला की लोकेशन लुधियाना टे्रस आउट हुई थी। करीब दो दिन तक पुलिस द्वाराा लुधियाना में महिला की तलाश की। कड़ी मशक्त के बाद महिला को बच्ची सहित बरामद किया गया। इसके चलते पुलिस स्थानीय थाना ले आई। वहीं, बताया जा रहा है कि महिला ने यहां पर एडमिट किया कि उसका कोई भी किडनैप नहीं हुआ था। बल्कि वह स्वयं अपना घर छोड़कर गई थी। उसके अपहरण की अफवाह फैलाई गई थी। हरोली थाना के तहत इस तरह का मामला होने के बाद लोगों में भी दहशत फैली हुई थी। बहरहाल, पुलिस द्वारा मां और बेटी की तलाश करने के बाद ढूंढ निकाला है। उधर, इस बारे में पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने गायब मां और बेटी को ढूंढ निकाला है और परिजनों के हवाले भी कर दिया गया है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App