शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धासुमन

By: Oct 22nd, 2018 12:09 am

थर्ड आईआरबी मुख्यालय पंडोह में शहीदी दिवस पर याद किए वीर

पंडोह —समूचा देश पुलिस जवानों की सेवा के दौरान हुई शहादत को सलाम कर रहा है। उनकी वीरगाथाओं का गुणगान करते हुए उन वीरों-वीरागंनाओं को पुलिस शहीदी दिवस के रूप में अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर कर रहा है। इस कड़ी में थर्ड आईआरबी मुख्यालय पंडोह में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें वाहिनी के समादेशक अंजुम आरा ने शहीद जवानों को अपने श्रद्धासुमन भेंट करते हुए उन की शहादत को सलाम किया। अपने संबोधन में आईपीएस अंजुम आरा ने कहा कि पुलिस देश और देशवासियों की सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर रही है। अपने कर्त्तव्यों का सच्ची निष्ठा से पालन करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए हंै। ऐसे 414 शहीदों के नाम पढ़ते आरा ने शत-शत नमन किया।  उन्होंने कहा कि हम उनके आगम्य साहस और पराक्रम को स्लयूट करते है। उनकी शहादत पर गर्व है। पुलिस शहीदी दिवस हमारे कर्त्तव्य और साहस की प्रेरणा का दिवस है। इस अवसर पर शहीदों को सलामी दी गई और उपस्थ्ति अतिरिक्त समादेशक भूपेंद्र कंवर, डीएसपी पवन कुमार शर्मा सहित सभी पुलिस अधिकारियों व जवानों ने अपने श्रद्धासुमन अर्तित किए। बताते चलें कि समूचे भारत देश में अपने कर्त्तव्यों का निर्वाहन करते समय 14,844 पुलिस जवानों-अधिकारियों ने अपनी शहादत दी है, ताकि हमारा देश भारत सुरक्षित और खुशहाल बन सकें। आओ पुलिस के प्रति अपनी भावनाओं को बदलें, आदर और विनम्रतापूर्वक उनकी सेवाओं में सहयोगी बनें।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App