शिमला रिज पर सफाई की शपथ के साथ राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि, साथ-साथ दिखे जयराम ठाकुर-वीरभद्र सिंह

By: Oct 2nd, 2018 2:52 pm

गांधी जयंती के मौके पर शिमला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। यहां रिज पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज नवनियुक्त मुख्य सचिव बीके अग्रवाल व यहां चौपाल के विधायक बलबीर वर्मा समेत कई नेता व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। रिज पर मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और उनके द्वारा दिया गया स्वच्छता संदेश दोहराया। उन्होंने लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए कहा कि सभी लोग खुद सफाई का ध्यान रखेंगे और अपने साथियों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।यहां सीएम ने नगर निगम शिमला द्वारा तैयार करवाए गए जूट के बैग भी लोगों को वितरित किए। निगम ने एक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने भक्ति गीत गाकर पूरा माहौल बदल दिया। सभी लोगों ने महात्मा गांधी को पुष्प अर्पित किए। इसके बाद पोर्टमोर स्कूल के बच्चों ने नशे के खिलाफ एक लघु नाटिका का मंचन किया। वहीं, गांधी जयंती के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एक साथ दिखे। दोनों नेता सीएम के ही वाहन में बाद में लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा तक गए और उनकी प्रतिमा पर भी पुष्प अर्पित किए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App