शुगर का रामबाण सीताफल हमीरपुर में

By: Oct 20th, 2018 12:10 am

दुकानदार ने ऑन डिमांड आंध्रप्रदेश से मंगवाया, 240 रुपए प्रति किलो

हमीरपुर -हृदयरोगों में कारगर आंध्र प्रदेश का सीताफल हमीरपुर पहुंच है। साल में दो बार उपलब्ध होने वाले इस औषधीय फल को हमीरपुर की एक दुकान पर देखा गया। हालांकि इसकी कीमत हमीरपुर में 240 रुपए प्रति किलोग्राम है। इसे विशेष तौर पर आंध्र प्रदेश से मंगवाया गया है। खाने में स्वादिष्ट यह फल लोगों की पसंद बनता जा रहा है। सीताफल को खरीदने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। औषधि के रूप में प्रयोग होने वाले इस फल को ऑन डिमांड मंगवाया गया है। सीताफल के हमीरपुर पहुंचते ही इसके खरीददार अचानक बढ़ गए। जुगनू फू्रट शॉप के मालिक गुरप्रीत ने बताया कि सीताफल आंध्र प्रदेश से मंगवाया गया है। यह स्वादिष्ट होने के साथ ही कई बीमारियों के लिए दवाई का कार्य करता है। जाहिर है कि सीताफल शुगर की बीमारी के लिए भी बेहतर माना जाता है। इसके साथ ही शरीर को ठंडक पहुंचाने, वात रोगों के लिए, पितशामक, रक्तवर्धन व बलवर्धक है। हालांकि यह फल हिमाचल में नहीं मिलता। यह सिर्फ आंध्र प्रदेश में ही अधिक उगाया जाता है। यही कारण है कि इसे मंगवाने के बाद भी इसके पहुंचने में समय लग जाता है।  हमीरपुर में सिर्फ एक ही दुकानदार ने इसे मंगवाया है। फल के हमीरपुर पहुंचने के बाद इसे खरीदने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। जैसे-जैसे इस फल की जानकारी मिल रही है, वैसे ही खरीददारों की संख्या भी बढ़ रही है। शुक्रवार को भी कई लोग सीताफल की खरीददारी के लिए पहुंचे। शॉप के मालिक ने बताया कि इस फल की डिमांड काफी समय पहले दी गई थी। दूरदराज से आने वाले इस फल में काफी समय लग गया। अब यह हमीरपुर में उपलब्ध है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App