सात जिलों में आज कहीं-कहीं बारिश

By: Oct 3rd, 2018 12:01 am

शिमला, किन्नौर, मंडी, सोलन, चंबा, कुल्लू और लाहुल में करवट लेगा मौसम

शिमला – हिमाचल प्रदेश के शिमला, किन्नौर, मंडी, सोलन, चंबा, कुल्लू और लाहुल-स्पीति में बुधवार से मौसम फिर करवट लेगा। मौसम विभाग ने राज्य के उक्त क्षेत्रों में बुधवार से शुक्रवार तक एक-दो स्थानों पर गर्जन के साथ बारिश की संभावना जताई है। राज्य के इन क्षेत्रों में 6 अक्तूबर से मौसम साफ रहेगा। जबकि राज्य के मैदानी इलाकों में 9 अक्तूबर तक मौसम साफ बना रहेगा। प्रदेश में मंगलवार को भी मौसम साफ बना रहा। मगर दोपहर बाद ठंडी हवाए  चलने से अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। मंगलवार को सोलन, केलांग, बिलासपुर और हमीरपुर को छोड़कर शेष हिमाचल के अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है।  प्रदेश के केलांग को छोड़कर शेष हिमाचल के तापमान में बढ़ोतरी आंकी गई है। केलांग का तापमान 0.4 डिग्री आंका गया है, जो प्रदेश में सबसे कम है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बुधवार से 5 अक्तूबर तक मौसम खराब बना रहेगा। इस दौरान एक-दो स्थानों पर गर्जन के साथ बारिश होगी। 6 अक्तूबर से उक्त क्षेत्रों में भी मौसम साफ बना रहेगा। राज्य के मैदानी इलाकों में नौ अक्तूबर तक चटक धूप खिलेगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App