अजहरुद्दीन तेलंगाना कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त

By: Nov 30th, 2018 3:04 pm

कांग्रेस ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान तथा पूर्व सांसद मोहम्मद अजहरुद्दीन को तेलंगाना कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत ने शुक्रवार को यहां जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने श्री अजहरुद्दीन के नाम को मंजूरी दी है। इसके साथ ही तेलंगाना कांग्रेस के लिए दो उपाध्यक्ष भी नियुक्त किए गए हैं।पार्टी ने प्रदेश कांग्रेस में दो और नियुक्तियों को मंजूरी देते हुए वरिष्ठ नेता बी एम विनोद कुमार तथा जाफर जावेद को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस के लिए आठ महासचिव तथा चार सचिव भी बनाए गए हैं।

जीवनसंगी की तलाश है? तो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें– निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App