अब किसानों को चार गुना मुआवजा क्यों नहीं देती भाजपा

By: Nov 20th, 2018 12:02 am

 मंडी —मंडी जिला के बल्ह विस क्षेत्र में आयोजित कांग्रेस के संसदीय कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भूमि अधिग्रहण के नए कानून की अवहेलना करने को लेकर भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया है। सुक्खू ने कहा है कि कांग्रेस की यूपीए सरकार किसान हित में नया भूमि अधिग्रहण कानून लाई थी। इसके तहत किसान को अधिगृहित जमीन का बाजार भाव पर चार गुना दाम और सोलेशियम मिलना था, लेकिन, केंद्र और प्रदेश में भाजपा की ही सरकार होने के बावजूद किसानों को चार गना मुआवजा नहीं दिया जा रहा। भाजपा ने किसानों के साथ छल किया है। मुआवजा निर्धारण कि लिए फैक्टर-दो लागू होना चाहिए, जबकि प्रदेश व केंद्र सरकार एनएच के लिए अधिगृहित भूमि का फैक्टर-1 के तहत मुआवजा दे रही है, जिससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। सुक्खू ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में कांग्रेस सरकार के समय चार गुना मुआवजा देने को लेकर खूब राजनीति की। मंडी में किसानों को उकसाया और राजनीतिक रोटियां सेंकी। अब जब खुद सत्ता में हैं, तो चार गुना मुआवजे की याद ही नहीं आ रही है। कांग्रेस  किसानों के पक्ष में आवाज बुलंद करेगी।

जीवनसंगी की तलाश है? तो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें- निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App