एक नजर

By: Nov 14th, 2018 12:02 am

नाइजीरिया में हैजा 175 लोगों की मौत

लागोस — नाइजीरिया के पूर्वोत्तर क्षेत्र में हैजा फैलने से 175 लोगों की मौत हो गई। इस क्षेत्र में बोको हराम की हिंसा के चलते हजारों लोग भीड़भाड़ वाले शिविरों में शरण लेने के लिए बाध्य हुए हैं। नार्वे रिफ्यूजी काउंसिल (एनआरसी) ने बताया कि नवंबर, 2018 के प्रारंभ तक एडमावा, बोर्नो और योबे प्रांतों में तेजी से फैल रहे हैजा की चपेट में 10,000 लोग आ गए हैं, 175 लोग मर गए हैं।

म्यांमार भेजे जाने के डर से रोहिंग्या फरार 

तेकनाफ (बांग्लादेश) — रोहिंग्या मुस्लिम शरणार्थी इस हफ्ते के मध्य में वापस म्यांमार भेजे जाने से बचने के लिए बांग्लादेश के शरणार्थी शिविरों से भाग रहे हैं। समुदाय के नेताओं ने यह जानकारी दी। अधिकारी रोहिंग्या शरणार्थियों को गुरुवार से बौद्ध बहुल म्यांमार वापस भेजे जाने की योजना बना रहे हैं। ये शरणार्थी म्यांमार में उन पर हुए अत्याचार के बाद वहां से भाग निकले थे।

भारत-रूस में सैन्य अभ्यास 18 से

लखनऊ — भारत-रूस के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास इंद्र-2018 का आयोजन 18 से 28 नवंबर तक सैन्य स्टेशन बबीना के फील्ड फायरिंग रेंज में किया जाएगा। दोनों देशों के बीच आयोजित होने वाले इस 11 दिवसीय संयुक्त युद्धाभ्यास में रूस संघ की पांचवीं सेना तथा भारतीय सेना की ओर से मेकेनाइज्ड इंफैन्ट्री बटालियन की एक कंपनी साइज की सैन्य टुकडि़यां भाग लेंगी।

ऑनलाइन भर्ती हुए थे 13 आईएस आतंकी

दुशांबे — रूस में हाल में गिरफ्तार आईएस के 13 आतंकवादियों की भर्ती ऑनलाइन हुई थी। आतंकवादियों को ताजिकिस्तान में उस समय गिरफ्तार किया गया  था, जब वे हमले की योजना बना रहे थे।

जीवनसंगी की तलाश है? तो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें- निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App