कोहरे की चपेट में आया बिलासपुर

By: Nov 27th, 2018 12:05 am

बिलासपुर —मौसम ने एक बार फिर अंगड़ाई ली है। सोमवार सुबह से शहर में कोहरा छाया रहा । वहीं सर्द हवाओं ने एकाएक ठंड बढ़ा दी है। दोपहर तक सूरज के दर्शन न होने से लोगों की कंपकंपी छूट गई। लोग गर्म कपड़ों में पैक दिखाई दिए।  ठंड पड़ने से गर्म कपड़ों का बाजार भी एकाएक गर्मा उठा है। फुटपाथों पर स्वेटर, जैकेट और गर्म शाल की दुकानें सज गई हैं। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। पारा लगातार लुढ़क रहा है। सप्ताह भर के भीतर न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया है जबकि अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद वहां से आ रहीं सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। हालांकि अभी लोग दिन में गुनगुनी धूप का आनंद ले रहे हैं, लेकिन मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि अब ठंड धीरे-धीरे बढ़ती जाएगी। दिन में भी लोग स्वेटर, जैकेट में देखे जा रहे हैं, जबकि रात में ठंड का असर तेज है। रात में रजाई व कंबल का लोग सहारा ले रहे हैं।

जीवनसंगी की तलाश है? तो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें- निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App