गुबारा रेस में हिनाया फर्स्ट

By: Nov 21st, 2018 12:10 am

पद्धर—देव पब्लिक स्कूल उरला में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसस्रह्य समापन की अध्यक्षता स्कूल प्रबंधक नवीन शर्मा ने की। खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान गुबारा रेस प्रतियोगिता में  नर्सरी कक्षा की  कुमारी सेजल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और  दूसरा स्थान  कुमारी देवांशी व तीसरा स्थान हिमानी ने पाया। वहीं  केजी कक्षा  की गुबारा रेस में  प्रथम कुमारी हिनाया औऱ दूसरा स्थान अन्वी दूसरा तथा तीसरा स्थान परिधि  ने प्राप्त किया। वहीं केजी के यशवर्धन  ने  प्रथम स्थान , दूसरा अरव व तीसरा स्थान काव्य ने प्राप्त किया। लड़कों में नर्सरी कक्षा में गुबारा रेस  में प्रथम  स्थान दिवांश ने दूसरा स्थान  तन्मय  और तीसरा स्थान यश ठाकुर ने प्राप्त किया। रस्साकशी में पहली कक्षा और दूसरी कक्षा की करवाई गई, जिसमें आकाश और एंड पार्टी प्रथम रही। रस्साकशी में  प्रथम स्थान टैगोर हाउस ने प्राप्त किया  वहीं दूसरा स्थान नेहरू हाउस ने प्राप्त किया। खेलकूद प्रतियोगिता में शतरंज का भी खेल करवाया गया जिसमें दिव्यांशु ने प्रथम स्थान हासिल किया औऱ दूसरे स्थान पर अभय चौहान रहे। वहीं खेलकूद प्रतियोगिता के अंत में पेंटिंग प्रतियोगिता भी करवाई गई, जिसमें प्रथम स्थान कुमारी कनिका दूसरा स्थान  कुमारी कीर्ति और तीसरा स्थान शिवम  शर्मा ने प्राप्त किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में नन्हे बच्चों ने भी हिस्सा लेकर प्रतियोगिता में चार चांद लगा दिया। इसमें आरुषि, परिधि, कनिका, तम्मना, इशिका, अनमोल, हिमानी, अंश, आनंदिता, अन्वी, सूरज, परीक्षित, यश, आकांक्षा, सुनिधि, अंजू आदि ने बेहतरीन प्रस्तुतियां दी।इस मौके पर बच्चों को रिफ्रेशमेंट का भी आयोजन किया गया था। इस अवसर पर सभी अध्यापक उपस्थित रहे।

जीवनसंगी की तलाश है? तो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें- निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App