जीरो बजट खेती अपनाओ, बीमारियां भगाओ

By: Nov 28th, 2018 12:10 am

आर्गेनिक  खेती से बीज-खाद के लिए बाजारों पर नहीं होना पड़ेगा निर्भर, बढ़ेगी आमद

चंबा —किसान शून्य लागत खेती अपनाएं, तो बीमारियां भी दूर भागेंगी साथ ही आमद भी बढ़ेगी। मंगलवार को जागोरी रूरल चैरीटेवल ट्रस्ट की ओर से आयोजित की गई फालोअप बैठक मंे किसानांे को शून्य लागत खेती का मूलमंत्र दिया। कुलदीप कुमार की अध्यक्षता मंे आयोजित की  गई बैठक में किसानों को आर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय मंे अधिक प्रोडक्शन के  चक्कर में हाइब्रिड बीज खरीदने के साथ ही फसलों को बीमारियांे से बचाने के लिए बाजारों से  तरह-तरह के छिड़काव खरीदते हैं। ऐसी फसलांे एंव सब्जियों को खाने से खरीर मंे बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। लिहाजा किसानों को शून्य लागत खेती पर बल देना चाहिए। बैठक के दौरान बारिश से तबाह हुई खरीफ की फसल को हुए नुकसान पर भी चर्चा की गई। बैठक के दौरान किसानों को जानकारी देते हुए बताया कि एक देशी गाय से किसान 25 बिघा जमीन पर खेती कर सकते हैं। साथ ही किसानांे को पारंपरिक बीजों के इस्तेमाल के लिए प्रेरित किया। बैठक में जागोरी टीम से रजनी, ललित के अलावा सलूणी तीसा एवं मैहला विकास खंड से करीब 25 किसानों ने भाग लिया।

जीवनसंगी की तलाश है? तो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें- निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App