टेस्ट रैंकिंग में दूसरे नंबर पर पहुंचा इंग्लैंड

By: Nov 26th, 2018 7:41 pm

दुबई- इंग्लैंड की टीम श्रीलंका में 3-0 की क्लीन स्वीप की बदौलत सोमवार को जारी टीम टेस्ट रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गयी है जबकि श्रीलंकाई टीम पाकिस्तान से नीचे फिसल गयी है। इंग्लैंड ने अपनी स्थिति में एक स्थान का सुधार किया है। इंग्लैंड ने सीरीज की शुरुआत 106 अंकों पर तीसरे स्थान से की थी। वह दक्षिण अफ्रीका से एक अंक पीछे थी। इंग्लैंड को श्रीलंका के खिलाफ 3-0 की जीत से दो अंकों का फायदा हुआ और वह 108 अंकों के साथ दक्षिण अफ्रीका को पीछे छोड़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गया। भारत 116 अंकों के साथ शीर्ष पर है। दूसरी तरफ श्रीलंका ने सीरीज की शुरुआत 97 अंक और छठे स्थान से की थी। वह सातवें स्थान के पाकिस्तान से दो अंक आगे था। श्रीलंका को इस हार से चार अंकों का नुकसान हुआ। श्रीलंका अब 93 अंकों के साथ पाकिस्तान से दो अंक पिछड़ गया है। ताजा तालिका में भारत (116) पहले, इंग्लैंड (108) दूसरे, दक्षिण अफ्रीका (106) तीसरे, ऑस्ट्रेलिया (102) चौथे और न्यूजीलैंड (101) पांचवें स्थान पर है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App