तीसा में 680 ग्राम चरस सहित बाइक सवार गिरफ्तार

By: Nov 9th, 2018 12:52 pm

तीसा— चंबा-तीसा मार्ग पर चांजू पुल के पास नाकाबंदी दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार से 680 ग्राम चरस बरामद की है। चरस की यह खेप आरोपी कमल सिंह ने बाइक की सीट के नीचे रखी थी। जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम चांजू पुल के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार कमल सिंह को चैकिंग के लिए रोका गया। पुलिस को देखकर वह संदिग्ध गतिविधियां करने लगा। पुलिस ने जब बाइक की सीट खोली तो उसके नीचे 680 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। एसपी चंबा डा. मोनिका के खबर की पुष्टि की है

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App