दून क्षेत्र को मिला लाखों का पानी

By: Nov 24th, 2018 12:05 am

बद्दी —सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य, सैनिक कल्याण तथा बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने आम जन से आग्रह किया कि वे जल की एक-एक बूंद का संरक्षण सुनिश्चित बनाएं ताकि भविष्य में समुचित मात्रा में पेय एवं सिंचाई जल उपलब्ध हो। महेंद्र सिंह ठाकुर ने उक्त शब्द दून विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान उठाऊ पेयजल योजना अक्कांवाली व बस्सी बंगुआ पेयजल योजना के लोकार्पण के उपरांत उपस्थित जनसभा को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने बताया कि  46.39 लाख रुपए की लागत से निर्मित उठाऊ पेयजल योजना अक्कांवाली से क्षेत्र के 1936 व्यक्ति लाभान्वित होंगे, जबकि 69 लाख की लागत वाली बस्सी बंगुआ पेयजल योजना से क्षेत्र की 17 बस्तियों के 2024 लोग लााांवित होंगे। इससे पूर्व सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री का दून हल्के में पहुंचने पर दून विधायक परमजीत पमी, प्रदेश जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्शन सिंह सैणी सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। महेंद्र सिंह ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि मुयमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार ने दस माह की अल्प अवधि में केंद्र सरकार से लगभग 9550 करोड़ रुपए की योजनाएं स्वीकृत करवाई हैं। यह योजनाएं प्रदेश के समग्र विकास को नई ऊचाईयां प्रदान करने में सहायक सिद्ध होंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्षा जल संग्रहण के लिए 4751 करोड़ रुपए की योजना स्वीकृत हुई है, तीन हजार फुट से लेकर पंाच हजार फुट की उंचाई वाले क्षेत्रों में बागवानी के विकास के लिए 1688 करोड़ रुपए, पर्यटन के विकास के लिए 1892 करोड़ रुपए तथा वर्ष 2000 से पहले निर्मित पेयजल योजनाओं के संवर्धन एवं पुनर्निमाण के लिए 800 करोड़ रुपए की योजनाएं स्वीकृत की गई हैं। ये योजनाएं जहां रोजगार एवं स्वरोजगार की दिशा में महत्त्वपूर्ण सिद्ध होंगी वहीं आर्थिक समृद्धि के नए द्वार भी खोलेंगी। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार राज्य का चंहुमुखी विकास सुनिश्चित बनाने के लिए प्रयत्नशील है। समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए राज्य सरकार ने अपने पहले ही बजट में 30 नई योजनाएं प्रस्तुत की हैं। इनमें से अधिकांश योजनाओं का कार्य आरंभ भी कर दिया गया है। महेंद्र सिंह ठाकुर ने इस अवसर पर युवाओं से आग्रह किया कि नशे से दूर रहें व नशा बेचने वालों के विरूद्ध पुलिस की सहायता करें ताकि इस सामाजिक अभिशाप को दूर किया जा सके। दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए प्रदेश सरकार द्वारा दून विधानसभा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी, पूर्व विधायक विनोद चंदेल, प्रदेश जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्शन सिंह सैणी, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य कैप्टन डी.आर चंदेल, भाजपा मंडल बद्दी के अध्यक्ष बलबीर ठाकुर, ग्राम पंचायत अक्कांवाली की प्रधान रोशनी देवी, उप्रधान काकाराम,  ग्राम पंचायत गोयला की प्रधान कृष्णा देवी, उप प्रधान मदन वर्मा, जिला परिषद सदस्य रमा ठाकुर, बीडीसी सदस्य पुष्पा देवी, ग्राम पंचायत चंडी के उप प्रधान रमेश ठाकुर, भाजपा तथा भाजयुमो के पदाधिकारी, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के मुख्य अभियंता एस.के. धीमान, अधीक्षण अभियंता संजीव कौल, अधिशाषी अभियन्ता राजेंद्र कुमार, अन्य अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति तथा स्थानीय निवासी उपस्थित थे।

जीवनसंगी की तलाश है? तो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें- निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App