निरंकारियों के समागम में पहुंचे सीएम

By: Nov 25th, 2018 12:01 am

चंडीगढ़—हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जिला पानीपत के समालखा क्षेत्र के गांव भोड़वाल माजरी में आयोजित तीन दिवसीय 71वें वार्षिक संत निरंकारी समागम कार्यक्रम में भाग लिया। संत निरंकारी समागम के अध्यक्ष गोविंद सिंह ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का समागम में पहुंचने पर स्वागत व आभार व्यक्त किया। इस मौके पर परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार, प्रदेश भाजपा के मीडिया सलाहकार राजीव जैन, विधायक रविंद्र मच्छरौली, महिपाल ढ़ाडा, रोहिता रेवड़ी सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

जीवनसंगी की तलाश है? तो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें- निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App