पठानकोट से लापता महिला की मोबाइल लोकेशन चिंतपूर्णी में

By: Nov 29th, 2018 12:05 am

डलहौजी —पठानकोट से शनिवार रात से लापता महिला की मोबाइल लोकेशन के आधार पर पंजाब पुलिस की टीम ने परिजनों संग बुधवार को डलहौजी में दबिश दी। मगर महिला की प्रेजेंट लोकेशन ऊना के चिंतपूर्णी दर्ज होने पर पंजाब पुलिस की टीम सांझ पहर वापस लौट गई। जानकारी के मुताबिक तीन बच्चों की मां पंजाब के पठानकोट से अचानक गायब हो गई। महिला के परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि पठानकोट का ही एक युवक जो पेशे से आटो ड्राइवर है वह भी वहां से लापता है, जो कि उसको बहला फुसला कर अपने साथ भगा कर ले गया है।  जांच के दौरान पंजाब पुलिस ने महिला के मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लगा रखा था, जिसके बाद फोन के एक्टिव होते ही अंतिम बार मंगलवार रात को उसका टावर लोकेशन डलहौजी क्षेत्र में पाई गई, लेकिन इसके बाद से लगातार मोबाइल बंद आ रहा था। लोकेशन के आधार पर पंजाब पुलिस का एक दल परिजनों सहित उसकी तलाश के लिए डलहौजी पहंुचा था।  उन्होंने डलहौजी पुलिस के सहयोग से लोगों को महिला की फोटो दिखाकर उसको विभिन्न स्थानों पर तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। इसी बीच सर्विलांस पर लगे महिला का फोन एक बार फिर एक्टिव हुआ, जिससे पंजाब पुलिस को जानकारी मिली कि उसकी लोकेशन चिंतपूर्णी पाई गई, जिसके बाद पंजाब पुलिस की टीम डलहौजी से लौट गई है। उधर, एसपी चंबा डा. मोनिका ने पंजाब पुलिस व परिजनों के डलहौजी में आने की पुष्टि करते हुए बताया कि वह एक महिला की तलाश में आए थे।

जीवनसंगी की तलाश है? तो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें- निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App