पांवटा में गुरु पर्व पर भव्य नगर कीर्तन

By: Nov 23rd, 2018 12:05 am

पांवटा साहिब—गुरु की नगरी पांवटा साहिब में सिखों के पहले गुरु नानक देव जी के 549वें प्रकटोत्सव के मौके पर गुरुवार को भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। कीर्तन की अगवाई गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब से पंज प्यारों ने की। दोपहर करीब डेढ़ बजे गुरुद्वारे से निकले इस नगर कीर्तन में हजारों की संख्या मंे संगत मौजूद रही। यह नगर कीर्तन बाजार से होते हुए वाई प्वाइंट, शमशेरपुर तथा बद्रीपुर पहुंचा। वहां से वापिस गुरुद्वारा साहिब में देर शाम इसका समापन हुआ। इस नगर कीर्तन में पांवटा साहिब के विभिन्न स्कूलों के बच्चे रंग-बिरंगी पौषाकों में बैंड के साथ शामिल हुए। स्थानीय गतका पार्टी ने अपने हैरतअंगेज करतब दिखाकर सभी को अचंभित किया। सिख समुदाय के विभिन्न संगठनों ने भी इस कीर्तन में अपनी हाजिरी भरी। एक भव्य व सुंदर पालकी मंे गुरु ग्रंथ साहब को सजाकर नगर कीर्तन का आयोजन हुआ। इस दौरान ट्रैफिक व्यवस्था में रूकावट न हो इसके लिए पुलिस ने व्यापक प्रबंध किए हुए थे। इस दौरान जहां पांवटा नगर भव्य तरीके से सजा हुआ है, वहीं नगर कीर्तन मंे भाग लेने वालों की सेवा के लिए भक्तों ने जलपान व प्रसाद के जगह-जगह स्टॉल लगाकर सेवा की। उल्लेखनीय है कि यह आयोजन कई दशकों से प्रतिवर्ष गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पांवटा साहिब द्वारा भव्य तरीके से किया जाता है। शुक्रवार को गुरु नानक देव जी के प्रकटोत्सव के मौके पर गुरुद्वारे में कई महत्त्वपूर्ण कार्यक्रम होने हैं। उल्लेखनीय है कि गुरु पर्व के इस मौके पर पंजाब समेत उत्तरी भारत के विभिन्न राज्यों से हजारों की संख्या मंे संगत पांवटा साहिब पहुंच रही है। संगत यहां पर माथा टेकने के बाद गुरुद्वारा श्री कपाल मोचन बिलासपुर हरियाणा मंे भी शीश नवाने जाते हैं। पर्व को लेकर गुरुद्वारा साहिब में विशेष लंगर का आयोजन किया जा रहा है। संगत के ठहरने की भी प्रबंधक कमेटी ने उचित व्यवस्था की है। बहरहाल पांवटा साहिब मंे गुरु पर्व पर उल्लास का माहौल है। इस नगर कीर्तन में हजारों की तादात में संगत मौजूद रही।

शुक्रवार रात को सजेगा कवि दरबार

गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब के उपप्रधान जत्थेदार हरभजन सिंह, सदस्य सरदार हरप्रीत सिंह रतन व प्रबंधक सरदार कुलवंत सिंह चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरु नानक देव जी के प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य पर 23 नवंबर शुक्रवार को प्रमुख कार्यक्रम रहेगा। गुरुदेव का प्रकटोत्सव भी इसी तारीख का है। इस दिन निशान साहब झुलाए जाएंगे। अमृत संचार होगा। सारा दिन विशेष दीवान सजेगा, जिसमें स्कूलों के बच्चे, बाहर से आए हुए रागी व ढाढी जत्थे व स्थानीय रागी कीर्तन द्वारा संतों को निहाल करेंगे। रात नौ बजे से कवि दरबार सजेगा जिसमें दूर-दूर से आए कवि गुरु नानक देव जी के जीवन से संबंधित रचनाओं को प्रस्तुत कर संगत को निहाल करेंगे।

जीवनसंगी की तलाश है? तो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें- निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App