प्रदेश समन्वय समिति ने हरियाणा परिवहन कर्मियों दी बधाई

By: Nov 4th, 2018 12:01 am

शिमला — हिमाचल परिवहन कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के अध्यक्ष देवराज ठाकुर, उपाध्यक्ष हितेंद्र कंवर सचिव राजेंद्र ठाकुर सदस्य सर्व नानक शांडिल, जसमेर राणा, राजकुमार रतन, विद्यासागर, हरदयाल सिंह, हरि लाल, खेमेंद्र गुप्ता व विजय श्याम ने हरियाणा परिवहन कर्मचारियों को लंबे समय तक आंदोलन जारी रखने के लिए बधाइयां दी हैं। इनका कहना है कि उच्च न्यायालय पंजाब एवं हरियाणा के हस्तक्षेप के बाद हरियाणा राज्य के परिवहन कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर पिछले 18 दिनों से की जा रही हड़ताल को समाप्त कर दिया गया है। इतने लंबे समय तक संघर्षरत रहने के लिए हरियाणा राज्य के परिवहन कर्मचारी बधाई के पात्र हैं। समिति के सचिव राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि वर्ष 2016 में हिमाचल परिवहन निगम के कर्मचारियों द्वारा भी हड़ताल की गई थी, लेकिन उच्च न्यायालय हिमाचल प्रदेश द्वारा हस्तक्षेप करने के बावजूद कुछ कर्मचारी नेताओं द्वारा निगम के कर्मचारियों को गुमराह कर उच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करवाई गई और वे आज तक अपने आप को कर्मचारी हितेषी घोषित करने में जुटे हुए हैं, जिन कर्मचारी नेताओं ने उस समय न्यायालय के आदेश मानने का फैसला लिया और कहा कि वह कानून का अक्षरशः पालन करेंगे, उन कर्मचारी नेताओं के प्रति अभी तक दुष्प्रचार कर बार-बार कहा जाता है कि उन्होंने माफी मांगी। इस तरह का आरोप लगाने वाले नेता को पड़ोसी राज्य के कर्मचारियों से शिक्षा लेनी चाहिए कि किस तरह से आंदोलन किए जाते हैं और किस तरह कानून का पालन कर लड़ाई लड़ी जाती है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App