फुटबाल लीग चैंपियनशिप के लिए दे दनादन गोल

By: Nov 12th, 2018 12:05 am

रिकांगपिओ —गोयल मोटर्ज की किन्नौर फाल्कन टीम 21 से 25 नवंबर तक सोलन में ‘दिव्य हिमाचल मीडिया ग्रुप’ द्वारा करवाई जाने वाली ‘फुटबाल लीग चैंपियनशिप’ के लिए किन्नौर में खूब पसीना बहा रही है। ‘दिव्य हिमाचल मीडिया ग्रुप’ ने कल्पा के मिनी स्टेडियम में फुटबाल कैंप का आयोजन किया है। 18 नवंबर तक चलने वाले कैंप में गोयल मोटर्स किन्नौर फालकन टीम के 25 खिलाड़ी कैंप में खेल की बारीकियां सीख रहे हैं। युवा खिलाडि़यों को योग्य कोच द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कोच कर्म चंद, कोच सोहन नेगी, टीम मैनेजर ठाकुर बिष्ट, सिलेक्शन कमेटी में शामिल अमित नेगी, श्याम नेगी, प्रेम सागर नेगी खिलाडि़यों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। गोयल मोटर किन्नौर फालकन टीम मैनेजर ठाकुर बिष्ट ने बताया कि कैंप में खिलाड़ी सुबह सात से दस बजे तक और शाम को चार से छह बजे तक पसीना बहा रहे हैं। 25 में से 16 बेहतरीन खिलाडि़यों का चयन फुटबाल लीग चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App