भरमौर एनएच पर बाइक गिरने से महिला जख्मी

By: Nov 29th, 2018 12:05 am

चंबा—भरमौर एनएच मार्ग पर बाइक से गिरने के कारण एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को मेडिकल कालेज चंबा में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के मद्देनजर टांडा रैफर कर दिया है। महिला के सिर पर गहरी चोट आने के चलते हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार ललिता देवी पत्नी तरसेम वासी मैहला बुधवार सवेेरे बस का इंतजार कर रही थी। इस दौरान ललिता ने भरमौर से चंबा की तरफ आ रहे एक बाइक सवार से लिफ्ट मांगी। मैहला से कुछ दूरी का सफर तय करने के बाद महिला अपना बैग ठीक करने लगी। इसी दौरान अचानक वह अनियंत्रित होकर बाइक से नीचे जा गिरी। महिला को गिरता देख मौके पर पहंुचे लोगों ने तुरंत महिला को उठाकर उपचार के लिए चंबा भिजवाया। जहां महिला को प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए टांडा भेज दिया गया है।  उधर, मेडिकल कालेज चंबा के चिकित्सा अधीक्षक डा. विनोद शर्मा ने बताया कि महिला के सिर में गंभीर चोट आई थी। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रैफर कर दिया गया है।

जीवनसंगी की तलाश है? तो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें- निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App