‘भारत’ के लिए जमकर वर्कआउट 

By: Nov 27th, 2018 12:04 am

एक्ट्रेस दिशा पटानी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसे सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। दरअसल, वीडियो में दिशा पटानी वर्कआउट करती नजर आ रही हैं। वह अपने ट्रेनर के साथ राउंड किक की प्रैक्टिस कर रही हैं। दिशा जल्द ही सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ में नजर आएंगी। फिल्म में वह सलमान की बहन का किरदार निभाती नजर आ सकती हैं। कहा जा रहा है कि दिशा पटानी की यह ट्रेनिंग अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए ही है। ‘भारत’ में अभिनेता सलमान खान लीड रोल में होंगे और उनके अपोजिट कैटरीना कैफ फीमेल लीड रोल प्ले करेंगी। पहले यह रोल अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा करने वाली थीं। हालांकि आखिरी समय में उन्होंने फिल्म करने से मना कर दिया। इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं। साल 2019 में रिलीज होने जा रही ‘भारत’ का टीजर और ट्रेलर अब तक नहीं आया है। दिशा पटानी ने काफी कम समय में भारी लोकप्रियता हासिल की है। दिशा पहली बार फिल्म ‘लोफर’ में नजर आई थीं। महज पांच साल के फिल्मी करियर में दिशा ने बालीवुड में अपनी जगह बना ली है।

जीवनसंगी की तलाश है? तो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें- निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App