मलाहत का सैनिक शिव कुमार पंचतत्त्व में विलीन

By: Nov 3rd, 2018 12:10 am

ऊना—जिला ऊना के मलाहत गांव निवासी नायक शिव कुमार की आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव में अंत्येष्टि की गई। सैनिक नायक शिव कुमार का पिछले माह 30 अक्तूबर को नार्थ ईस्ट में सामान्य ड्यूटी के दौरान देहांत हो गया था। सैनिक शिव कुमार का जन्म 27 अप्रैल, 1979 को हुआ था तथा 26 अप्रैल, 2000 को सेना की 23 पंजाब रेजीमेंट में भर्ती हुए थे। वर्तमान में शिव कुमार देश के नार्थ ईस्ट क्षेत्र के असम में तैनात थे। शिव कुमार अपने पीछे पत्नी ज्योति देवी तथा दो बच्चों एक लड़का व एक लड़की छोड़ गए हैं। शिव कुमार को सेना की ओर से हैडक्वाटर जालंधर 11 कोर से मेजर राजीव रंजन, कैप्टन आरए जोसफ ने श्रद्धांजलि दी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने भी सैनिक शिव कुमार के पार्थिव देह पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हे भाव भीनी श्रद्धांजलि दी। जिला प्रशासन की ओर से तहसीलदार विजय रॉय, डीएसपी अशोक वर्मा ने श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मेजर सेवानिवृत रघबीर सिंह ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App