मैहतपुर में धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय संविधान दिवस

By: Nov 27th, 2018 12:05 am

मैहतपुर—प्रथम भारत आरक्षित वाहिनी वनगढ़ मुख्यालय में राष्ट्रीय संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समादेशक एसआर राणा ने अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को पूरे भारत वर्ष में राष्ट्रीय संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। संविधान सभा द्वारा पारित करने में लगभग दो साल, 11 महीने और 18 दिन का समय लगा।  वर्ष 1949 में 26 नवंबर को संविधान सभा द्वारा भारत के संविधान को स्वीकृत किया गया था जो 26 जनवरी 1950 को प्रभाव में आया। अंत में उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों तथा नवप्रशिक्षुओं  को राष्ट्रीय संविधान दिवस, संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा की शपथ दिलाई। समादेशक महोदय द्वारा योग एवं तनाव प्रबंधन संबंधित  कोर्स का भी वाहिनी मुख्यालय के सभागार में शुभारंभ किया। जो कि एक दिसंबर तक तक वाहिनी मुख्यालय में आयोजित होगा। कोर्स में वाहिनी के उप समादेशक शमशेर सिंह, अमित शर्मा, सहायक समादेशक मीनाक्षी देवी, वाहिनी चिकित्सा अधिकारी गुरलीना चौहान और मुख्य आरक्षी दुनी चंद द्वारा विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की जाएगी। समादेशक एसआर राणा ने कहा कि योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। योग हर प्रकार की व्याधियों का समाधान है इससे मनुष्य निरोगी व तनाव मुक्त रहता है।

जीवनसंगी की तलाश है? तो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें- निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App