शराबी महिला ने मचाया हुड़दंग

By: Nov 28th, 2018 12:05 am

चिंतपूर्णी—चिंतपूर्णी में एक महिला द्वारा शराब के नशे में हुड़दंग मचाने का मामला प्रकाश में आया है। उक्त महिला चिंतपूर्णी में पहली बार ही देखी गई है। यह महिला  पंजाब की रहने वाली बताई गई है। पुलिस अभी महिला के घर का पता नहीं लगा पाई है। बताया जारहा है कि महिला ने ज्यादा शराब पी रखी थी जिस कारण वे पुलिस को बताने की हालत में नहीं थी। फिहलाल पुलिस ने महिला को चिंतपूर्णी अस्पताल एडमिट करवा दिया है। जंहा डाक्टर ने महिला को उपचार मुहैया करवाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शंभू बैरियर के नजदीक कोई अज्ञात महिला शराब के नशे में हो हल्ला कर रही थी। अचानक ही महिला नशे में टल्ली होकर सड़क किनारे ही बेसुध होकर गिर पड़ी। लोगों ने महिला के बारे चिंतपूर्णी पुलिस थाना में सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला की हालत देखकर इसे चिंतपूर्णी अस्पताल दाखिल करवाया जंहा डाक्टरों ने महिला का जरूरी उपचार किया। महिला बिलकुल अकेली थी। इस कारण महिला कहां से आई है कहां की रहने वाली है उसे चिंतपूर्णी कौन छोड़ गया व इसे शराब किसने पिलाई इन सवालों का जबाब पुलिस ढूंढने में लग गई है। शराब का अधिक सेवन करने के कारण महिला अपना नाम तक भी नहीं बता पा रही है। एडिशनल एसएचओ जगवीर ठाकुर ने बताया कि ऐसा मामला आया है लेकिन महिला पूरी तरह होश में नहीं है। पुलिस महिला के घर की वेरिफिकेशन करने में लगी हुई है। महिला को चिंतपूर्णी अस्पताल में एडमिट करवाया गया है।

जीवनसंगी की तलाश है? तो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें- निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App