शाहपुरकंडी बांध परियोजना का दौरा

By: Nov 25th, 2018 12:01 am

शाहपुरकंडी —पंजाब के सिंचाई मंत्री सुखविंद्र सिंह सरकारिया ने रणजीत सागर बांध परियोजना और शाहपुरकंडी बांध परियोजना का दौरा किया और शाहपुरकंडी के निर्माण के बारे में जायजा लिया। गौरतलब है कि शुक्रवार को सांसद सुनील जाखड़ के शाहपुरकंडी में एक कार्यक्रम में भाग लेने सिंचाई मंत्री शाहपुरकंडी पहुंचे थे। रात को रणजीत सागर बांध परियोजना में विश्राम के बाद उन्होंने रणजीत सागर बांध परियोजना और शाहपुर कंडी बांध का दौरा किया, जिसमें रणजीत सागर बांध परियोजना और शाहपुरकंडी बांध परियोजना के अधिकारियों ने उनको पूरी स्थिति के बारे में जानकारी दी। सिंचाई मंत्री ने रणजीत सागर बांध परियोजना पर शहीद भगत सिंह पार्क के निकट खंडहर पड़ी कालोनी को वहां से हटा कर वहां पर पर्यटकस्थल बनाने की योजना तैयार करने को कहा। शाहपुर कंडी के दौरे पर उन्होंने सोमा कंपनी के चल रहे कार्य को पूरी गति से चलने पर भी सोमा कंपनी के अधिकारियों से चर्चा की। इस मौके पर उन्होंने बैराज के अधिग्रहण हुई जमीनों के बकाया पेमेंट के बारे में भी जानकारी हासिल की। उन्होंने इस मौके पर कहा कि जल्द ही पंजाब के मुख्य मंत्री कैप्टन अमरेंदर सिंह शाहपुरकंडी बांध परियोजना का दौरा करेंगे। इस मौके पर शाहपुरकंडी इंप्लाइज एंड मजदूर यूनियन के सदस्यों की ओर से कांग्रेस हलका सुजानपुर के इंचार्ज और प्रदेश सचिव अमित सिंह मंटू के नेतृत्व में बांध कर्मचारियों की मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर रणजीत सागर बांध परियोजना के चीफ इंजीनियर जेएस नागी, एसई हैड क्वाटर सुधीर गुप्ता, एसई एसके गुरनाल, एसई परस राम, तरसेम सिंह बड़ाई, अमरजीत सिंह जंडीर, पवन कुमार पाली सहित कई गणमान्य भी मौजूद रहे।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App