शिकारियों की गोली का खौफ

By: Nov 28th, 2018 12:05 am

बल्ह घाटी में अवैध शिकार जोरों पर, खेतों-जंगलों में जाने से डर रहे लोग

नेरचौक—बल्ह घाटी में इन दिनों अवैध शिकार लोगों की जान पर भारी पढ़ रहा है। खौफ  के साए में रह रहे लोगों को डर है कि कहीं गलती से जानवरों की जगह वे ही इन शिकारियों का शिकार न हो जाएं। हिमाचल प्रदेश बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष युद्धवीर सिंह बैंस का कहना है कि इन दिनों पापुलर के पेड़ों का कटान जोरों पर चल हुआ है, जो लोग इन्हें काटने का कार्य कर रहे हैं, वहीं लोग इन जंगली जानवरों और जीव-जंतुओं का शिकार कर रहे हैं। बल्ह घाटी में सुबह के समय घनी धुंध के आड़ में शिकारी अवैध रूप से जंगली जीव-जंतुओं का शिकार कर रहे हैं। सुबह तथा शाम के समय लोग अपने खेतों में काम कर रहे होते हैं, शिकारी द्वारा चलाई गई गोली उन्हें या किसी राहगीर को भी अपनी चपेट में ले सकती है। इससे नलसर, राजगढ़, बग्गी व आसपास के क्षेत्रों में जान-माल का खतरा बना हुआ है। उन्होंने इस बाबत बल्ह थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि इन शिकारियों पर पुलिस शिकंजा कसे, ताकि स्थानीय जनता बेखौफ   होकर रह सके। उन्होंने शिकायत मंे लिखा है कि सुबह चार बजे से ही लोग शिकार में जुट जाते हैं और गोलियों की आवाजों से लोग खौफजदा हो उठते हैं। क्षेत्र में सुबह घनी धुंध और अंधेरे के कारण गांववासी शिकारियों द्वारा दागी गई गोली की चपेट में आ सकते हैं। उन्होंने पुलिस तथा प्रशासन से मांग की है कि अवैध रूप से शिकार करने वाले लोगों को पकड़ उनके खिलाफ   कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र के लोग बेखौफ   होकर जी सकंे।

जीवनसंगी की तलाश है? तो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें- निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App