शेखर सी. मांडे  सीएसआईआर की कमान संभालेंगे

By: Nov 4th, 2018 12:06 am

सरकार ने पुणे स्थित नेशनल सेंटर फॉर सेल साइंस (एनसीसीएस) के निदेशक शेखर सी. मांडे को वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद् (सीएसआईआर) का नया महानिदेशक नियुक्त किया है। डा. मांडे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वदेशी विज्ञान अभियान विज्ञान भारती के उपाध्यक्ष हैं। कैबिनेट नियुक्ति समिति ने हाल ही में डा. शेखर मांडे को वैज्ञानिक व औद्योगिक अनुसंधान परिषद सीएसआईआर का महानिदेशक नियुक्त किया है। वे गिरीश साहनी का स्थान लेंगे, गिरीश साहनी इसी वर्ष अगस्त में सेवानिवृत्त हुए थे। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति द्वारा सामान्य नियमों और शर्तों के तहत डा. मांडे की नियुक्ति को मंजूरी प्रदान की है। सीएसआईआर महानिदेशक का पद 31 अगस्त, से उस समय से खाली था जब पिछले महानिदेशक डा. गिरीश साहनी की अवधि समाप्त हो गई थी। डा. मांडे ने नागपुर विश्वविद्यालय से भौतिकी में स्नातकोत्तर किया है। उन्होंने भारतीय विज्ञान संस्थान से आण्विक बायोफिजिक्स में डाक्टर ऑफ  फिलॉसफी की डिग्री हासिल की है। इसके उपरांत वे नीदरलैंड में रिजक्सुनिर्सिटिट ग्रोनिंगेन में पोस्ट डाक्टरेट फेलो के रूप में शामिल हो गए। वर्ष 2001 से वह सेंटर फॉर कुछ। फिंगरप्रिंटिंग और डायग्नोस्टिक्स में वरिष्ठ स्टाफ  वैज्ञानिक थे। वर्ष 2005 में जैविक विज्ञान श्रेणी में उन्हें विज्ञान और प्रौद्योगिकी के लिए शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। डा. मांडे ने जैव प्रौद्योगिकी विभाग और विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार के तहत कई सलाहकार समितियों में कार्य किया है। वैज्ञानिक व औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर)  यह देश की अग्रणी स्वायत्त अनुसंधान व विकास संगठन है। इसकी स्थापना 1942 में की गई थी। यह रजिस्ट्रेशन ऑफ सोसाइटीज एक्ट, 1960 के तहत पंजीकृत एक स्वायत्त संस्था है। केंद्रीय विज्ञान व तकनीक मंत्रालय द्वारा इसे वित्तपोषित किया जाता है। भारत के प्रधानमंत्री ही सीएसआईआर के अध्यक्ष होते हैं।  एक सर्वेक्षण में विश्व के 1207 सरकारी संस्थानों में से इसे 9वां स्थान प्राप्त हुआ था। यह देश में 38 राष्ट्रीय अनुसंधान प्रयोगशालाओं का संचालन करती है तथा इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App