सरोज बोलीं, मर्जी से छोड़ा है पद

By: Nov 15th, 2018 12:01 am

शिमला – हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल की पूर्व प्रदेश महिला संगठक सरोज शर्मा ने कहा है कि उन्हें संगठन ने उनके पद से नहीं हटाया, बल्कि उन्होंने स्वेच्छा से इस पद को छोड़ा है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि उनकी कार्यकारिणी इसलिए भंग नहीं की गई है कि उनकी पदाधिकारी व सदस्य निष्क्रिय थीं, बल्कि इसलिए कार्यकारिणी को भंग किया गया है क्योंकि सेवादल का ढांचागत स्वरूप अब बदल चुका है। नई कार्यकारिणी में पुरानी महिलाओं को सम्मानजनक स्थान मिलेगा, वहीं नई महिलाओं को भी इसमें जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि नई अध्यक्ष को भी मार्गदर्शन एवं सहयोग की जिम्मेदारी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन्हें सौंपी है और इस जिम्मेदारी का वह बखूबी निर्वहन करेंगी।

जीवनसंगी की तलाश है? तो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें- निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App