सेक्टर-18 में आर्य समाज का वार्षिकोत्सव

By: Nov 25th, 2018 12:01 am

चंडीगढ़ —हमें कर्मों का अहसानमंद होना चाहिए, क्योंकि यह वह आईना हैं जो हमें अपना स्वरूप दिखाते हैं। इसी तरह खुशी बाजारों में नहीं, बल्कि कर्मों से मिलती है, जिसे कमाना पड़ता है। यह भाव आज जाने माने आर्य समाज के प्रबुद्व भजन गायक और वाचक कंचन कुमार ने कहे, जो सेक्टर-18 स्थित आर्य समाज के तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन आए विभिन्न आर्य प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि अपने जीवनकाल में इतने निष्काम करो कि परमात्मा स्वयं आपका श्रृणी बन जाए और ब्याज सहित फल मनुष्य को लौटाए। इस मौके पर कंचन कुमार ने श्रृद्वालुओं से संकल्प करवाया कि वे अपने बच्चों को अपनी संस्कृति और महापुरुषों से अवश्य अवगत करवाएं तथा घर में संतो, महात्माओं, विद्वानों को समय-समय पर आमंत्रित करवाते रहें। इस मौके पर विशेष रूप से आमंत्रित स्वामी विश्वानंद जी ने परमात्मा की प्राप्ति पर अपना व्याख्यान दिया।

जीवनसंगी की तलाश है? तो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें- निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App