सोलन पुलिस का नशाखोरों को सलाखों के पीछे भेजने का शतक पूरा।

By: Nov 2nd, 2018 3:21 pm

सोलन पुलिस नशाखोरों को सलाखों के पीछे भेजने का शतक पूरा कर चुकी है। सोलन पुलिस ने इसी वर्ष अब तक 71 मामले में कुल 106 नशाखोरों को पकड़ा है। इनमें से 97 भारतीय, छह नेपाली और तीन नाइजीरियन शामिल हैं। अक्तूबर में पुलिस ने 19 केस में &4 लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इसमें 21 भारतीय, एक नेपाली और एक नाइजिरियन शामिल है। एसपी सोलन मधुसूदन शर्मा ने कहा कि नशाखोरों के खिलाफ पुलिस का अभियान यूं ही जारी रहेगा, बस जनता इसी तरह सहयोग देती रहे।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App