स्वां-छौंछ तटीकरण को 71 करोड़

By: Nov 17th, 2018 12:02 am

 शिमला —मोदी सरकार ने स्वां और छौंछ खड्ड की चैनेलाइजेशन के लिए 71 करोड़ का अपना शेयर जारी कर दिया है। केंद्र सरकार से बजट जारी न होने के कारण इन दोनों नदियों के तटीकरण का काम अधर में लटका था। परियोजनाओं पर किए गए अधूरे काम के कारण इसका  लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा था। हर बरसात में इन नदियों का पानी क्षेत्र के लिए नुकसान का कारण बना हुआ था। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद राज्य सरकार ने मामले को प्रमुखता से केंद्र सरकार के समक्ष रखा। इन दोनों परियोजनाओं को क्षेत्र के लिए महत्त्वपूर्ण बताते हुए केंद्र से शीघ्र दोनों परियोजनाओं के लिए शीघ्र बजट जारी किए जाने की मांग की। केंद्र ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 71 करोड़ रुपए जारी कर दिया है। इसमें 50 करोड़ स्वां नदी और 21 करोड़ छौंछ खड्ड के चैनेलाइजेशन के लिए जारी किया गया है। वर्ष 2013 में प्रदेश के लिए मंजूर किया गया स्वां नदी के चैनेलाइजेशन प्रोजेक्ट पर महज 45 प्रतिशत की काम पूरा किया जा सका। परियोजना पर अभी 55 प्रतिशत काम शेष है। इसमें मुख्य नदी के साथ इसकी सभी सहायक नदियों का भी तटीकरण किया जाना है, ताकि नदी के खतरे को कम किया जा सके, जबकि छौंछ खड्ड के तटीकरण पर अभी तक महज 15 प्रतिशत ही काम हो पाया है।

1102 करोड़ रुपए की है दोनों परियोजनाएं

केंद्र सरकार ने दोनों नदियों के तटीकरण के लिए 1102 करोड़ रुपए का बजट मंजूर किया है। इसमें राज्य सरकार का भी शेयर तय किया गया है। स्वां तटीकरण का प्रोजेक्ट 922 करोड़ का है। इसी तरह कांगड़ा की छौछ खड्ड के तटीकरण का प्रोजेक्ट 180 करोड़ का है। इसके तहत इंदौरा का 1740 हैक्टेयर क्षेत्र को बाढ़ के खतरे से मुक्त करना था। पैसे न मिल पाने के कारण इस प्रोजेक्ट पर महज 15 प्रतिशत ही काम हो सका है। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव संजय कुंडू ने बताया कि केंद्र ने इन दोनों परियोजनाओं के लिए 71 करोड़ जारी कर दिया है। विभाग को परियोजना पर काम शुरु करने के लिए कह दिया है।

जीवनसंगी की तलाश है? तो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें- निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App